{"_id":"593ed65f1126f4a4628b4591","slug":"21497290335-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रहे थे घरवाले, चोरों ने खंगाल दिया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रहे थे घरवाले, चोरों ने खंगाल दिया घर
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर सो रहे थे घरवाले, चोरों ने खंगाला घर
फोटो-56, 57-
एक ही रात दो घरों का ताला तोड़कर नकदी जेवरात सहित दो लाख से अधिक की चोरी
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना चौराहे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना चौराहे पर रविवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित दो लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गर्मी की वजह से घरवाले छत पर सो रहे थे, घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई। थाने से महज डेढ़ किमी दूरी मुख्य मार्ग पर हुई इस चोरी से लोगों में दहशत है।
क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव निवासी विजयपाल चौराहे मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। गर्मी की वहज से वह रविवार को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोने चला गया था। देर रात चोर चैनल पर लगा ताला तोड़कर घर में घुसे। अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिए। चोरों ने पड़ोसी शहजादे के शटर का ताला तोड़कर घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। रामशब्द पांडेय के घर में चोरी के लिए ताला तोड़ रहे थे, लेकिन खट-पट की आवाज सुन लोगों की नींद खुलने से चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब घर की महिलाएं छत से नीचे उतरी। सामान को बिखरा देख शोर मचाने लगी। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित विजयपाल के अनुसार चोर सामान व लगभग 50 हजार रुपये के जेवरात ले गए हैं। वहीं, शहजादे ने बताया कि चोर बक्से में रखा 50 हजार रुपये नकदी व लाखों के जेवरात ले गए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
---
थाने से ड़ेढ किमी दूर पर हाईवे पर चोरी खोल रही पोल
पुलिस भले ही रात्रि गश्त का दावा कर रही हो, लेकिन थाने से महज डेढ़ किमी दूर मुख्य हाईवे पर दो घरों में चोरी ने पुलिसिया दावे की पोल खोल दी है। गश्त का दावा करने वाली पुलिस को चोरी की भनक नहीं लगी। जब हाईवे पर चोरी की घटना हो जा रही है और पुलिस को पता नहीं चल रहा पा रहा है तो गांव में गश्त को लेकर पुलिस कितना सक्रिय होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है।