{"_id":"6ad8d66889116d8fe10dd578","slug":"a-reward-of-50000-each-has-been-announced-for-nine-criminals-including-sikandar-the-son-of-badan-singh-baddo-meerut-news-c-72-1-mct1010-161455-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर समेत नौ बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर समेत नौ बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम
विज्ञापन
अन्य संस्करणों के लिए भी
इनाम घोषित होने वालों में मेरठ के पांच, बागपत के दो और बुलंदशहर व हापुड़ के एक-एक बदमाश शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लूट, डकैती और नकबजनी समेत संगीन मामलों में वांछित नौ बदमाशों पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें कई साल से फरार चल रहा गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो का बेटा सिकंदर भी शामिल है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल से बद्दो पुलिस हिरासत से फरार कराने में सिकंदर की मुख्य भूमिका थी। बद्दो और सिकंदर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। बद्दो पर पांच लाख रुपये का इनाम है। जो आज तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
सूची में शामिल सुनील कुमार निवासी सिनौली थाना छपरौली, बागपत भी मेरठ के सदर बाजार थाने में दर्ज मामले में वांछित है। उसके खिलाफ बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में कुल 27 मामले दर्ज हैं। मोनू निवासी अछरोडा थाना परतापुर, सिविल लाइंस थाने के मामले में कई साल से वांछित है। उसके खिलाफ मेरठ के सात थानों में 16 मामले दर्ज हैं।
डीआईजी ने अनुसार, सिकंदर अपने पिता बदन सिंह बद्दो के फरार होने के बाद से ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज मामले में वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ वहां दो मामले दर्ज हैं। शाह आलम निवासी सिवाल खास थाना जानी हापुड़ के कोतवाली देहात थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में वांछित है। उसके खिलाफ मेरठ के देहली गेट और अमेठी के मुसाफिरखाना समेत चार मामले दर्ज हैं। खालिद निवासी आरिफ वेस्ट, विनोदनगर, शकरपुर, ईस्ट दिल्ली और मुरसलीन निवासी इस्लामनगर, कैलाभट्टा, गाजियाबाद लोहियानगर थाने के मामलों में वांछित हैं। दोनों के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर में तीन-तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुकीम निवासी सुतारी चौला, बुलंदशहर गोवध अधिनियम के मामले में वांछित है। उसके खिलाफ चोला और कोतवाली देहात थानों में चार मामले दर्ज हैं। धर्मेंद्र और संजय निवासी न्यू विकास नगर, लोनी, गाजियाबाद बागपत के खेकड़ा थाने में दर्ज नकबजनी के मामले में वांछित हैं। उनके खिलाफ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और शामली के कई थानों में मामले दर्ज हैं।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
बदलाव: