{"_id":"6ad8d56e0a0e3d4a00024679","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109847-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आगरा के ध्यानार्थ <bha>--<\/bha>- छह साल पहले देह व्यापार में गई थी जेल, अब ड्रग्स तस्करी में पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आगरा के ध्यानार्थ <bha>--</bha>- छह साल पहले देह व्यापार में गई थी जेल, अब ड्रग्स तस्करी में पकड़ी गई
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान की युवती का इतिहास खंगाल रही पुलिस
- नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक करोड़ की ड्रग्स के साथ विदेशी युवक-युवती की गिरफ्तारी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा यूनिट ने जिस उज्बेकिस्तान युवती को गिरफ्तार किया था, वो 6 साल पहले आगरा के एक थाने से देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुकी है। इस समय जमानत पर बाहर है। पुलिस युवती का पूरा इतिहास खंगाल रही है। साथ ही आरोपी अफ्रीकी युवक के भी नेटवर्क के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही पुलिस और खुलासा करने का दावा कर रही है।
19 अक्तूबर को नॉलेज पार्क थाना पुलिस और एएनटीएफ की आगरा यूनिट ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में अफ्रीका के युवक और उज्बेकिस्तान की युवती को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 920 ग्राम मादक पदार्थ (एमडीएमए) और दिल्ली नंबर की स्कूटी बरामद हुई है। युवती आगरा से ड्रग्स लेने पहुंची थी। जबकि युवक दिल्ली से ड्रग्स देने ग्रेनो आया था। पुलिस इस गिरोह के बारे में जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवती देह व्यापार से जुड़ी है। वो बार और विदेशी पर्यटकों को ड्रग्स उपलब्ध कराती है। युवती वर्ष 2020 में आगरा के एक थाने से जेल जा चुकी है। तब युवती को एक स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया गया था। उसका लखनऊ तक नेटवर्क फैला हुआ था।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली में रहने वाले आरोपी अफ्रीकी मूल के युवक के नेटवर्क के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों के पासपोर्ट और वीजा के बारे में जानकारी नहीं लगा सकी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच की कुछ और तथ्य सामने आए हैं। दोनों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन