फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang that stole cars from Delhi and sold them in Punjab busted; two arrested

Delhi NCR News: दिल्ली से कार चुराकर पंजाब में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शमशेर और रिंकू उर्फ रिंकी, दोनों पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी की पांच कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, पंजाब से संचालित एक कार चोर गिरोह दिल्ली में लगातार सक्रिय है। गिरोह के सदस्य दिल्ली से कारें चुराकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पंजाब में बेच देते हैं। बीते दिनों दिल्ली में गाड़ी चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को ओल्ड राजेंद्र नगर में एक गाड़ी चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात को उसके घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में टीम को जांच सौंपी गई। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी के आधार पर गिरोह के दो सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शमशेर ने अपने साथी रिंकू उर्फ रिंकी के शामिल होने की बात बताई। इसके बाद अमृतसर से रिंकू उर्फ रिंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पांच कारें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article