फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vinayak, wanted in a recruitment scam, remains at large; Saumya granted anticipatory bail by the High Court

Rishikesh News: भर्ती फर्जीवाड़े में वांछित विनायक अब भी फरार, साैम्या को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Wed, 21 Oct 2026 08:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 21 Oct 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Vinayak, wanted in a recruitment scam, remains at large; Saumya granted anticipatory bail by the High Court
- किच्छा सैटेलाइट सेंटर में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी का मामला, पांच आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

ऋषिकेश। किच्छा स्थित सैटेलाइट सेंटर में भर्ती के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज का स्थानीय मैनेजर विनायक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, मामले में वांछित आउटसोर्स कर्मचारी सौम्या को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विवेचना के दौरान भर्ती फर्जीवाड़े में मैनेजर विनायक और कर्मचारी सौम्या की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को वांछित बनाया था। घटना के बाद से ही विनायक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की बात कह चुकी है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


निचली अदालत से खारिज हुई थी याचिका
मामले में सौम्या ने गिरफ्तारी से बचने के लिए निचली अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि, अब उसे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार मैनेजर की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार मैनेजर विनायक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। भर्ती फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है।

- आउट सोर्स एजेंसी के स्थानीय मैनेजर विनायक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यशपाल बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed