{"_id":"5bb1065a867a557f6149db4c","slug":"201538328154-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के घेराव की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के घेराव की कोशिश
siddharthnagar
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता से बदसलूकी किए जाने से नाराज समर्थक रविवार को आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। 24 सितंबर को सपा नेता से बदसलूकी किए जाने नाराज समर्थक रविवार को आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। ये लोग एसओ हटाओ, सम्मान बचाओ का नारा लगा रहे थे। इन लोगों ने कोतवाली घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से कोतवाली का घेराव नहीं हो सका।
सुबह दस बजे धंधरा निवासी तेजप्रताप सिंह के नेतृत्व में लोटन कस्बे में लोग जुटे और जुलूस के रूप में घोघी पुल तक पहुंचे और कोतवाली लोटन के घेराव करने का प्रयास किया। लोगों को आता देख थाने के पुलिसकर्मी सक्रिय हुई। चौराहे पर सभी को पुलिस ने रोक लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के समझने पर मुख्य चौराहे पर लोग विरोध जताकर माने। मौके पर अनूप सिंह, रायबहादुर यादव, अमन सिंह, संतराम, दिलीप यादव, निजामुद्दीन, लालबहादुर, अरमान, रिंकू सिंह, मुस्तफा, मो.आयूब, रामसुमेर, दीपू पांडेय सहित सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। तेजप्रताप सिंह ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि 24 सितंबर को एक पीड़ित के मदद के लिए लोटन थाना गया तो कोतवाली प्रभारी भड़क गए और मुझे घसीटते हुए ऑफिस लेकर गाली देकर मारने पीटने लगे। वहीं कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि सारे आरोप निराधार है।