फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   तस्कर की पत्नी पहुंची मानवाधिकार आयोग

तस्कर की पत्नी पहुंची मानवाधिकार आयोग

Tue, 10 Apr 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
तस्कर की पत्नी पहुंची मानवाधिकार आयोग
मानवाधिकार - फोटो : अमरउजाला
सिद्धार्थनगर। पति की जान को खतरा बताते हुए 50 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थों के तस्कर सुशील तिवारी की पत्नी मानवाधिकार आयोग पहुंच गई है। सीता ने आयोग को पत्र भेजकर पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसके अनुसार पुलिस सुशील को नौ अप्रैल को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि सोमवार को डीआईजी ने तस्कर पर पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


कपिलवस्तु के नगर पालिका वार्ड एक कैंपस टोला निवासी सीता ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस उसके पति को उठा ले गई है। अब उसे अनहोनी की आशंका है। उसने कहा है कि सुशील नौ अप्रैल को तौलिहवा (नेपाल) में कम्यूनिस्ट पार्टी, माओवादी केंद्र में गया था। वहां से लौटते वक्त पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद से उसका पति लापता हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ साल पहले सुशील ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। उसे जेल भेज दिया गया था। फरवरी 2010 में उसे पेशी पर बस्ती ले जाया जा रहा था, तभी पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौका देखकर सुशील फरार हो गया था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद भी सुशील के पुलिस की पकड़ में नहीं आने के बाद सोमवार को डीआईजी बस्ती राकेश चंद्र साहसू ने इनाम की राशि 50 हजार रुपये करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed