फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वृद्ध की डूबने से मौत...

वृद्ध की डूबने से मौत...

Sun, 20 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध की डूबने से मौत...
बांसी/भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। बाढ़ के पानी में बहने से रविवार को दो और जिंदगियां खत्म हो गईं। बांसी में जहां नाती के लिए दवा खरीदने जा रहे एक बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में बहने से मौत हो गई। वहीं, भनवापुर में एक किशोर की डूबने से मौत होने की खबर है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिचऊपुर निवासी ढुनमुन उर्फ शोहरत (55) का नाती बुखार से पीड़ित है। बाढ़ के घर में आवश्यक सामान व नाती के लिए दवा खरीदने जिगनिहवा बाजार के लिए निकले। अशोगवा-नगवा बांध में सतवाढ़ी के पास हुए कटान के बाद पूरा क्षेत्र जलमग्न है। पानी में ढुनमुन को अंदाजा नहीं लग सका और वह एक पुलिया के पास बने गड्ढे में चले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद उनका शव बरामद हुआ। इस संबंध में एसओ बांसी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। उधर, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिसई निवासी रामफेर का पुत्र 12 वर्षीय मित्रसेन नित्य क्रिया के लिए घर से थोड़ी दूर पर गया था, वहीं, उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed