फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नौ वर्षीय बालिका से दंरिदगी, दुष्कर्म के बाद पीटा

नौ वर्षीय बालिका से दंरिदगी, दुष्कर्म के बाद पीटा

Wed, 28 Jun 2017 04:43 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
नौ वर्षीय बालिका से दंरिदगी, दुष्कर्म के बाद पीटा
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात नौ वर्षीय बालिका को अगवाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का विरोध करने पर दरिंदे ने बालिका की बेरहमी से पिटाई की और मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी उसी गांव का निवासी है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जख्मी हाल में बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका रात में अपने घर के पास घूम रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का एक ही एक युवक उसे उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बालिका की जमकर पिटाई की और जख्मी हाल में छोड़कर फरार हो गया। काफी देर से गायब बालिका को ढूंढते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की। बालिका का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed