फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4.66 laks looted from munim

सीमेंट विक्रेता के मुनीम से 4.66 लाख की लूट

Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
4.66 laks looted from munim
demo
परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-बेवा मार्ग पर मुंहचोरवा घाट के पास गुरुवार देर रात इटवा के सीमेंट व्यापारी के मुनीम से मारपीट कर बाइक सवार दो बदमाशों ने चार लाख 66 हजार रुपये लूट लिए। मुनीम की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी अनिल यादव इटवा कस्बे के सीमेंट के एक बड़े कारोबारी के यहां मुनीम हैं। वे गुरुवार को दुकानों से बकाया वसूलने के लिए निकले थे। अनिल के मुताबिक बढ़नी सहित अन्य दुकानों से बकाया लेकर वह मालिक के पास जा रहे थे। जैसे ही वह मुंहचुरवा घाट के पास पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया और 4. 66 लाख रुपये नकद व दो लाख रुपये के चेक लूट लिए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। सूचना पर ढ़ेबरुआ व इटवा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगा दिया है। एसओ ढेबरुआ आरबी सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed