फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चोरी की पांच बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

चोरी की पांच बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
चोरी की पांच बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो- 63
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा
मौके से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। ढेबरुआ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एसओ ढेबरुआ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम क्षेत्र के बढ़नी कस्बे के मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच दो लोग बाइक से आते दिखे। पुलिस टीम को देख दोनों हड़बड़ा गए और भागने लगे। इसी बीच जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जांच में दोनों बाइक चोरी की निकली। साथ ही तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। दोनों की निशानदेही पर तीन और चोरी की बाइक बरामद की गई। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चांद अली निवासी वार्ड नंबर-9 रामजानकी मंदिर, अब्दुल मुर्तुजा निवासी सेमरहवा थाना ढ़ेबरुआ के रूप में की गई। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह, एसआई रामप्रकाश चंद चौकी प्रभारी बढ़नी, एसआई दिनेश राजभर, धर्मराज सिंह, सिपाही विजय यादव, अशोक कुमार, फैज खान, राहुल प्रजापति, योगेश कुमार थाना चिल्हिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed