फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पानी में डूबने से हुई थी नरसिंह की मौत

पानी में डूबने से हुई थी नरसिंह की मौत

Thu, 06 Sep 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 06 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पानी में डूबने से हुई थी नरसिंह की मौत
death
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव के धोबीघाट पुलिया के नीचे दो सितंबर रविवार सुबह पानी में एक शख्स की लाश मिली थी जिसकी पहचान गांव के ही हरिजन टोला निवासी नरसिंह (45) पुत्र कल्लू के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उधर, नरसिंह की पत्नी इंद्रावती देवी ने गांव के कुछ लोगों पर अपने पति का हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। क्षेत्र ग्राम पंचायत गडाकुल में धोबी घाट के पुलिया के नीचे दो सितंबर को मिली नरसिंह की लाश के बाद पत्नी इंद्रावती द्वारा पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था। पुलिस अनुसार पीएम रिपोर्ट मिलने पर मामला स्पष्ट हो गया। नरसिंह की मौत पानी में डूबने से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार नरसिंह नशा करता था और उसे मिर्गी का दौरा भी आता था। शनिवार शाम को नरसिंह गांव के धोबी घाट पुलिया के पास बैठा हुआ भी ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। उसी समय ग्रामीण शक कर रहे थे कि मिर्गी के दौरे के कारण नरसिंह पुल से पानी में गिर गया और इसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने से नरसिंह की मौत हुई है। नरसिंह की पत्नी को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed