फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एक निलंबित, 17 शिक्षकों का वेतन रोका

एक निलंबित, 17 शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 15 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
एक निलंबित, 17 शिक्षकों का वेतन रोका
एक निलंबित, 19 शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन

एसडीएम और बीईओ के निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हुई
अनुपस्थित मिले 17 शिक्षामित्रों का मानदेय भी बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। निरीक्षण में मिली खामियों पर प्राप्त उपजिलाधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने जहां एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है, वहीं 19 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। जबकि अनुपस्थित 17 शिक्षामित्रों का मानदेय बाधित कर दिया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह की ओर से निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने, दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में मिठवल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटा की सहायक अध्यापक भारती भूषण को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय सेहरी बुजुर्ग में सहायक अध्यापक दीपशिखा त्रिपाठी, प्रावि घरूआर रेलवे उत्तरी की सहायक अध्यापक निधि सिंह, प्रावि धरमौली की सहायक अध्यापक सपना देवी, प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमेश कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलिया टेकधर में सहायक अध्यापक श्रीपति यादव, प्रावि धोबहा कठेला में सहायक अध्यापक कुंवर सिंह, प्रावि मैनिहवा में सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार व तिवारी मनीष, प्रावि तेलियाडीह के सहायक अध्यापक अनिल नायक, प्रावि दुफेड़िया के प्रधानाध्यापक अतीकुरर्हमान, प्रावि कपिया लोहटी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, प्रावि बनगाई में सहायक अध्यापक मनोज कुमार वर्मा, कपिलधामा, प्रावि भरवलिया में प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सोनी, प्रावि कटेश्वरनाथ की सहायक अयापक माधुरी तिवारी, प्रावि गौरी पाठक की सहायक अध्यापक शीला वर्मा, ओम प्रकाश, प्रावि शुकालाजोत के सहायक अध्यापक राकेश पांडेय, प्रावि विरवापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल, प्रावि महुआ पूरबडीह के सहायक अध्यापक भरत सिंह के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। प्रावि मिठवल खुर्द की शिक्षा मित्र प्रीती मिश्रा व वंदना शुक्ला, प्रावि बेव मुस्तहकम में शिक्षा मित्र रागिनी सिंह, प्रा.वि. सेमरी में शिक्षा मित्र बृजलता, प्रावि मधुकरपुर चौबे में शिक्षा मित्र गीता देवी व सालिक राम यादव, प्रावि महुआ पूरबडीह में शिक्षा मित्र सुमन त्रिपाठी व लक्ष्मी देवी, प्रावि सल्हंतपुर के शिक्षा मित्र ओम प्रकाश मौर्य, बढ़नी के प्रावि बनरही में शिक्षा मित्र पुष्पलता व विजय सिंह चौधरी, प्रावि घरूआर रेलवे उत्तरी में शिक्षामित्र विजय प्रताप यादव, लोटन के प्रावि धरमौली में शिक्षा मित्र त्रयम्बकनाथ शुक्ला, प्रावि मिरवापुर में शिक्षा मित्र सीमा सिंह, प्रावि अजिगरा में शिक्षामित्र सोनू देवी, सोनी श्रीवास्तव, प्रावि गौरी पाठक में शिक्षामित्र कृष्णकांत वर्मा का मानदेय बाधित करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed