{"_id":"5bfad947bdec22415d459780","slug":"171543166279-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम मांगने पर बेटी से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रकम मांगने पर बेटी से छेड़खानी
siddharthnagar
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिए गए रकम को मांगने पर महिला ने दो व्यक्तियों पर बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। मामला तीन लाख रुपये के लेनदेन का बताया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया है कि वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा राजा गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता उर्फ विजय कुमार व कपिलदेव को दो माह पूर्व नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये दिए थे। जब नौकरी नहीं लगी तो वह रकम को मांगने अपनी 12 वर्ष की बेटी के साथ आरोपियों के घर गईं। यहांदोनों ने मेरी लड़की के साथ छेड़खानी की गई। इस दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।