फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 species of rare species recovered, smuggler arrested

दुर्लभ प्रजाति के 17 कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
17 species of rare species recovered, smuggler arrested
वाराणसी में 43 बोरों में मिले 1969 कछुएं, दबोचे गए दो तस्कर - फोटो : self
बर्डपुर। मोहाना थाना अंतर्गत निरंजनपुर गांव के पास भारत-नेपाल सीमा से शुक्रवार को पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। रंग-बिरंगे कछुओं को बोरे में रखकर तस्कर बिक्री के लिए नेपाल ले जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात गश्त के दौरान ककरहवा चौकी पुलिस को मुखबिर ने एक तस्कर द्वारा दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को लेकर नेपाल की ओर जाने की सूचना दी। एसएसबी व वन विभाग की टीम को साथ लेकर चौकी इंचार्ज रामेश्वर यादव नेपाल सीमा के पास निगाह जमाकर बैठ गए। रात करीब डेढ़ बजे निरंजनपुर गांव के पास पिलर संख्या 544/36 के पास एक व्यक्ति सिर पर सफेद बोरा रखकर नेपाल सीमा की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे आवाज लगा कर रोका, तो वह भागने लगा। घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान बोरे से दुर्लभ प्रजाति के 17 कछुए बरामद हुए। इसमें एक काला, दो लाल व 14 कछुए भूरे रंग के थे। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को राममिलन, निवासी ग्राम सिसई थाना मुर्गिहवा (नेपाल) बताया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह कछुए भारत से ले जाकर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचता है। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया और आरोपी को जेल भेज दिया। टीम में एसओ सौदागर राय, एसआई मनोज सिंह, वन दरोगा ध्रुवचंद उपाध्याय, एसएसबी के सोहन सिंह, मुकेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार तिवारी, सूर्यकांत सिंह, विजेंदर सिंह, बेचन साहनी शामिल रहे। वन दरोगा ध्रुवचंद उपाध्याय के मुताबिक कछुए दुर्लभ प्रजाति के हैं। हालांकि इनकी अनुमानित कीमत के बारे में कोई वह कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed