फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

Sat, 16 Feb 2019 10:10 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी
Money
सिद्धार्थनगर। लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। वहीं, मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के कटबंध गांव निवासी अब्दुल रहीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह शिक्षक पद से वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्त होने के बाद उसे छह लाख रुपये मिले थे। वर्ष 2016 में खेसरहा थाना क्षेत्र के टिकरी पकरिया गांव निवासी विष्णु और पुरुषोत्तम आए और मेरे पुत्र अफजल को लेखपाल बनाने के लिए आवेदन कराया। लेखपाल की नौकरी में लिखित परीक्षा पास करवाने की बात कहते हुए आठ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान खाते से चार लाख रुपये निकालकर दिए। बाकी रकम परीक्षा के बाद देने को कहा। परीक्षा खत्म होने के बाद तीन बार में चार लाख रुपये और दे दिए। रुपये लेने के बाद दोनों ने बताया कि बात हो चुकी है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद नाम आ जाएगा। पहली और दूसरी दोनों लिस्ट जारी हो गई, लेकिन नाम नहीं आया। इसके बाद आनाकानी करने लगे। अगस्त माह में दोनों से मुलाकात हुई तो रुपये मांगे। इसके बाद रुपये देने के लिए बुलाया था। मगर जब रुपये देने की बारी आई तो यह कहते हुए भगा दिया कि अब रुपये नहीं देंगे जो करना हो कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने विष्णु और पुरुषोत्तम के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed