फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पशु तस्करों ने की सिपाहियों को कुचलने की कोशिश

पशु तस्करों ने की सिपाहियों को कुचलने की कोशिश

Sun, 23 Sep 2018 10:52 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 23 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने की सिपाहियों को कुचलने की कोशिश
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़ । एसएसबी 43वीं वाहिनी धनौरा चौकी और शोहरतगढ़ पुलिस की टीम ने शनिवार रात नेपाल सीमा से सटे जुगड़िहवा ईंट भट्ठे के पास 75 प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराकर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों ने घेराबंदी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को तस्करों ने कुचलने की कोशिश भी की। बचाव के दौरान ये पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का दावा है कि इन पशुओं को प. बंगाल ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद तस्करों के खिलाफ खिलाफ हत्या की कोशिश, पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाने में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीओ सुनील सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसओ रणधीर कुमार मिश्रा और धनौरा एसएसबी के इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकारिया द्वारा जुगड़िहवा गांव के पास ईंट भट्ठे के मार्ग पर नाकेबंदी कर दी गई। इस दौरान ट्रक चालक ने घेराबंदी कर रहे सिपाही राघवेंद्र प्रताप यादव, रमाशंकर यादव, विनीत शुक्ल को कुचलने की कोशिश भी की। पशु तस्करों का सरगना साजिद निवासी बसी चुनघिहारी थाना झिंझाना, जिला शामली ने बताया कि वह बहराइच, बलरामपुर से पशुओं को लाया है। इन पशुओं को प. बंगाल के सिलीगुड़ी में पहुंचाना था। इसके साथ ही अजहर इमाम निवासी मोहनपुर थाना बेंगाबाद, जनपद गिरीडीह (झारखंड), आसिफ अली निवासी बेलहसा थाना इटवा, जिला- सिद्धार्थनगर, शमसुद्दीन निवासी पड़रिया थाना बखिरा, जिला-संतकबीरनगर, जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल हई निवासी कोडराग्रांट टोला इस्लामनगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से छह मोबाइल व 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed