{"_id":"5b3f9fae4f1c1bb6248b4ceb","slug":"161530896302-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाने पर गौरी पाठक में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाने पर गौरी पाठक में तनाव
siddharthnagar
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गौरी पाठक गांव में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
पथरा। थाना क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में शुक्रवार को विशेष समुदायके द्वारा बिना अनुमति के विद्यालय पर लाउडस्पीकर लगाकर बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया हुआ। जब मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन सक्रिय हुआ। तनाव को देखते हुए गांव में छह थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
ग्राम पंचायत गौरी पाठक में स्थित एक विशेष समुदाय के विद्यालय में बिना अनुमति शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गांव में आक्रोश फैल गया। स्थिति विवाद तक पहुंच गई। इस पर किसी ने सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी। इसके बाद थानाध्यक्ष दीपक कुमार दुबे ने तत्परता दिखाते हुए एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद व सीओ डुमरियागंज महेन्द्र देव सिंह को जानकारी दी। प्रशासन के सक्रिय होते ही कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों को आरोप था कि बिना किसी अनुमति के विद्यालय पर लाउडस्पीकर लगाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने लाउडस्पीकर को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही जसमीन, महबूद व शाकिर को शांतिभंग की आशंका में पकड़ कर चालान कर दिया।