फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाइक सवारों को रोका, समझाई हेलमेट की अहमियत

बाइक सवारों को रोका, समझाई हेलमेट की अहमियत

Tue, 20 Feb 2018 12:17 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 20 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को रोका, समझाई हेलमेट की अहमियत
बाइक सवारों को रोका, समझाई हेलमेट की अहमियत - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिंदगी अनमोल है, इसे सड़क पर मत गंवाइए। हेलमेट लगाइए, खुद को सुरक्षित और परिवार को खुशहाल रखिए। कुछ ऐसे ही संदेश के साथ सोमवार को पुलिस ने बाइक सवारों को आगाह किया। ‘अमर उजाला’ के ‘पहनें फिर चलें’ अभियान से जुड़ते हुए प्रभारी एसपी अरविंद कुमार मिश्र ने नगर के हाइड्रिल तिराहे पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


बिना हेलमेट या तीन सवारी को लेकर चल रहे बाइक सवारों को रोका-टोका और जिंदगी की अहमियत बताते हुए हेलमेट पहनने की सलाह दी। गलती के लिए चालान काटा और जुर्माना भी वसूला। इस दौरान बाइक सवार जल्दी में हेलमेट घर भूलने की दलील देते रहे। पुलिस अफसरों ने उनसे कहा कि जुर्माना काटकर उन्हें भी खुशी नहीं मिल रही, मगर इस बहाने वह उनका जीवन बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह दंड इसलिए है ताकि वह दोबारा गलती न करें।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े 12 बजे प्रभारी अरविंद कुमार मिश्र, सीओ सदर डीके सिंह, नईम खां व ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ हाइडिल तिराहे पहुंचे। बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोककर उनका चालान काटे और सड़क सुरक्षा के नियम बताए। वहीं, ट्रैफिक के नियमों को भी समझाया। ‘अमर उजाला’ की मुहिम की सराहना करते हुए लोगों को आगाह किया। कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए एक अखबार हेलमेट लगाने पर जोर दे रहा है तो फिर आप लोग खुद क्यों नहीं सचेत हो रहे। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है। इसे लगाकर चलें और सुरक्षित रहें। सीओ सदर डीके सिंह ने भी बिना हेलमेट व तीन सवारी चल रहे लोगों को कड़ी हिदायतें दी। करीब आधे घंटे तक चेकिंग में डेढ़ दर्जन बाइक सवारों का चालान काटा गया। पुलिस की चेकिंग को देखकर बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों में खलबली रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी देवानंद, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष का भी कटा चालान
सिद्धार्थनगर। चेकिंग के दौरान कई ओहदेदार भी बगैर हेलमेट बाइक से आते-जाते नजर आए। पुलिस ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। भाकियू जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी बिना हेलमेट के थे। रोके जाने पर बोले, साहब नहीं जान रहा था कि चेकिंग हो रही है। ट्रैफिक पुलिस ने उनसे भी जुर्माना वसूला। एक युवक स्कूटी पर अपनी मां को लेकर जा रहा था। एएसपी ने उसे रोका तो युवक जल्दबाजी में हेलमेट न लगा पाने की दुहाई देने लगा। वहीं, एएसपी ने युवक की मां से कहा कि मैडम आपका लड़का तो नादान है। आप समझदार हैं। जिंदगी अनमोल है। बच्चे को बिना हेलमेट लगाए बाइक छूने मत दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed