फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

Sat, 22 Jun 2019 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट
सोतवा गांव में घर में लूट के बाद बिखरा सामान व टूटा बक्सा। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के परसा इमाद गांव के टोला सोतवा में शुक्रवार रात बदमाशों ने घर में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर तीन लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। कमरे की चाबी न देने पर घर के मुखिया का हाथ-पैर बांधकर चाकू से हमला भी किया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार सुबह डुमरियागंज पुलिस के साथ विधायक राघवेंद्र सिंह भी पहुंचे। वहीं, घायल का बस्ती जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परसा इमाद गांव के सोतवा टोला निवासी संतराम पांडेय (60) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद बेटियों के साथ छत पर सोने चले गए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे बाइक सवार चार बदमाश बगल के निर्माणाधीन मकान के रास्ते छत पर चढ़े। इसके बाद बदमाशों ने छत पर सो रही संतराम की बेटी खुशबू पांडेय (17), डाली (15), लाली (11) व संजना को चाकू की नोक पर कमरे में बंद कर दिया। एक बदमाश उन चारों के साथ कमरे में रुक गया। अन्य तीनों बदमाशों ने दोबारा छत पर आकर संतराम से ऑलमारी की चाबी मांगी। संतराम के आनाकानी करने पर बदमाशों ने उनके दाहिने पैर में चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद संतराम ने चाकू छीनकर एक बदमाश के सिर पर वार कर दिया। बाद में संतराम को तीनों बदमाश छत से घसीटकर नीचे ले आए और लात-घूसों से पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने 7-8 बक्शों को तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकदी, दो सोने का हार, दो माथे का टीका, दो झाला, 6 अगूंठी, एक नथिया, दो चांदी की करधन व 5 जोड़ा पायल लूट ले गए। परिजनों के मुताबिक बदमाश नकदी समेत तीन लाख जेवरात लेकर गए हैं।
विज्ञापन


जाते समय दे गए 500 रुपये
जाते समय बदमाशों में एक ने संतराम के हाथ में 500 का नोट रखकर दवा करवाने को कहा। बदमाशों ने घाव पर कपड़ा बांधकर कहा कि अगर चाबी दे देते तो वे उन्हें नहीं मारता। चलो दवा करवा दूं। इसके अलावा बदमाशों ने बेटियों की तरफ अगुंली दिखाते हुए धमकी दी कि ज्यादा शोर शराबा मत मचाना। पकड़ गए तो हम तीन या चार माह जेल रहेंगे फिर छूटकर आ जाएंगे। उसके बाद अंजाम भुगतने को तैयार रहना। बदमाशों के जाने के बाद खुशबू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने दी तहरीर, मौके पर पहुंचे विधायक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बेटी खुशबू पांडेय ने मामले में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संतराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजवाया है। शनिवार सुबह विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना दिया। साथ ही खुलासे के लिए कहा। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली गई है, पड़ताल शुरू कर दी है। अपराधियों का स्कैच तैयार कराया जा रहा है।


हाशिम नाम लेकर बुला रहे थे बदमाश
खुशबू पांडेय ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वालों बदमाशों में एक का नाम हाशिम था। खुशबू के मुताबिक बदमाश अपने एक साथी को हाशिम के नाम से बार-बार पुकार रहे थे। बदमाशों द्वारा एक ही बदमाश का नाम लने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि शायद उनके सरगनाका नाम हाशिम हो। खुशबू ने यह भी बताया कि तीन बदमाशों का चेहरा ढका नहीं था। जबकि एक बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे था। अगर वह तीनों को देख लेगी, तो उन्हें आसानी से पहचान जाएगी। सभी की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed