फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शादी में करंट से नाई की मौत

शादी में करंट से नाई की मौत

Thu, 20 Jun 2019 11:46 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
शादी में करंट से नाई की मौत
फाइल फोटो
शोहरतगढ़। लुचुइयां गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह में करंट की चपेट में आने से नाई मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के लुचुइयां गांव निवासी मो. यूनुस (43) नाई का काम करते थे। बुधवार रात गांव के रामजीत चौरसिया की पुत्री का विवाह करवा रहा था। इस दौरान वह विवाह पंडाल में लगे बिजली के झालर के तार से वह करंट चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर सदर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही संबंधित थाने की पुलिस को जानकारी दी गई है। वहीं मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की नूरजहां व शारजहां दो नाबालिग बेटियां और एक बेटा अरमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed