{"_id":"6aede94b7a1f0c3c200e52e6","slug":"cables-of-starter-motors-stolen-from-tubewells-farmers-distressed-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106685-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्यूबवेलों से स्टार्टर मोटर के केबल चोरी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्यूबवेलों से स्टार्टर मोटर के केबल चोरी, किसान परेशान
विज्ञापन
- श्यामपुर में किसान ने एसएसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। श्यामपुर गांव में ट्यूबवेलों से स्टार्टर मोटर के केबल चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। श्यामपुर गांव निवासी कुंवरपाल सिंह ने इंचौली थाने की लावड़ चौकी पर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एसएसपी से शिकायत की।
तहरीर में पीड़ित ने बताया कि तीन नवंबर को चोर उनके ट्यूबवेल पर लगे स्टार्टर मोटर का केबल काटकर चोरी कर ले गए। किसान ने बताया कि इससे पहले भी उसके ट्यूबवेल पर तीन बार चोरी हो चुकी है। बार-बार हो रही चोरी से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही खेत पर लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
किसानों के अनुसार, क्षेत्र में राजपाल सिंह, बृजपाल, धर्मपाल, रविंद्र, पतराम, राजेंद्र, मेहर सिंह और ओमी आदि किसानों के ट्यूबवेलों से भी स्टार्टर मोटर के केबल चोरी किए जा चुके हैं। किसानों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।