फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   परिवार गया था गांव, चोर ले उड़े टीवी, नकदी और जेवर

परिवार गया था गांव, चोर ले उड़े टीवी, नकदी और जेवर

Thu, 13 Jun 2019 11:45 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
परिवार गया था गांव, चोर ले उड़े टीवी, नकदी और जेवर
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। सदर थाना के पीछे से बुधवार रात चोरों ने खाली पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गांव गए किराएदार को जब हुई तो पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बिहार के गया निवासी पप्पू कुमार एक कंपनी में एमआर का काम करते हैं। वह सदर थाने के पीछे सिसहनिया में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को परिवार के साथ वह बिहार अपने गांव चले गए थे। बताया जा रहा है कि घर को खाली देख बुधवार रात चोर कमरे का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। इसके बाद सामने रहने वाले व्यक्ति ने चोरी की जानकारी पप्पू को दी। इसके बाद पप्पू गुरुवार को मौके पर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का ताला टूटा था।
विज्ञापन

पप्पू के मुताबिक चोर कमरे में लगी एलईडी टीवी, 18 हजार रुपये नकदी, सोने की झाल, कील, माला सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही तहरीर भी दी है। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed