फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राप्ती में तीन भाई डूबे, दो को बचाया

राप्ती में तीन भाई डूबे, दो को बचाया

Tue, 11 Jun 2019 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
राप्ती में तीन भाई डूबे, दो को बचाया
river - फोटो : amar ujala
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के मझवन कला गांव के पास बहने वाली राप्ती नदी के हरैयाघाट पर मंगलवार शाम तीन भाई नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। शोर सुनकर वहां पहुंचे विनीश ने एक भतीजे व भांजे को तो नदी में कूदकर निकाल लिया, लेकिन सत्येंद्र डूब गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे बालक को खोजवाने में जुट गई।
विज्ञापन


मझवन कला गांव निवासी अशोक लाल श्रीवास्तव का बेटा सत्येंद्र (11), अनुराग (14) और भांजा अखिलेश (12) एक साथ मंगलवार की शाम घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह गांव के पास से बहने वाली राप्ती नदी के हरैयाघाट पहुंचने के बाद नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए। जब वे डूबने लगे तो शोर मचाया। यह सुनकर वहां पहले से मौजूद अनुराग-सत्येंद्र के चाचा विनीश ने तत्काल नदी में कूदकर भतीजे अनुराग और भांजे अनुज को बचा लिया। इस दौरान सत्येंद्र डूब गया है। एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान ने बताया कि गोताखोरों की मदद से सत्येंद्र की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक सत्येंद्र नहीं मिल सका था। सत्येंद्र और अनुराग सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed