{"_id":"5cfbfd15bdec22077b459e74","slug":"15600181907-siddharthnagar-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से लाखों का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार घरों से लाखों का सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो- 57, 58
चार घरों से एक ही रात लाखों की चोरी
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया गांव का मामला
सूचना के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया गांव में शुक्रवार की रात चार घरों में घुसकर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के औदही कला गांव निवासी अनवर हुसैन गांव के बगल रेड़वरिया में घर बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की देर रात शटर का ताला खोलकर घर मेें दाखिल हो गए। बॉक्स में रखी लगभग 45 हजार रुपये नकदी और लगभग दो लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने बॉक्स में ही रखे जमीन के बैनामा के कागजात, पासपोर्ट व दो एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात के साथ मोबाइल भी उठा ले गए। इसके अलावा चोर रेड़वरिया के रहने वाले आबिद अली के घर में घुसकर लगभग 55 हजार रुपये नकदी व 50 हजार रुपये के आभूषण उठा ले गए। गांव के ही विदेशी मौर्य के घर को भी निशाना बनाया। लगभग 50 हजार रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोर गांव के ही मो. सलीम के घर में घुसे, लेकिन निकलने का रास्ता न होने व लोगों के जाग जाने के कारण चोरी नहीं कर सके। सुबह जब लोगों को चोरी होने की जानकारी हुई, तो डॉयल 100 व ढेबरुआ थाने को सूचना दी। प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह टीम के साथ पहुंचकर पीड़ितों से पूछताछ की। प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।