फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लिपिक समेत दो वार्ड ब्वाँय के खिलाफ मुकदमा

लिपिक समेत दो वार्ड ब्वाँय के खिलाफ मुकदमा

Sat, 08 Jun 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
लिपिक समेत दो वार्ड ब्वाँय के खिलाफ मुकदमा
लखनऊ के ध्यानार्थ----
विज्ञापन


लिपिक समेत दो वार्ड ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा
संविदा एएनएम की तैनाती में धन उगाही प्रकरण
एफआईआर के लिए डिप्टी सीएमओ ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संविदा एएनएम की तैनाती में धन उगाही मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आरोप में निलंबित हो चुके दो वार्ड ब्वॉय के साथ ही पटल लिपिक के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी की तहरीर पर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच -पड़ताल शुरू कर दी है।
लगभग दो माह पूर्व संविदा पर नियुक्त हुईं एएनएम की तैनाती के लिए धन उगाही प्रकरण में एसडीएम की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए संबंधित पटल के लिपिक रामजी यादव निवासी बस्ती जिले के बीरउरपुर समेत दो वार्ड ब्वॉय रणजीत कुमार निवासी सदर थाने के विजय नगर व सुभाष चंद्र निवासी महराजगंज जिले के बेलौही के खिलाफ उप मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर सदर थाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस प्रकरण को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया था। तत्काल प्रभाव से संबंधित पटल लिपिक रामजी यादव को चुनाव कार्यालय से संबद्ध करते हुए नए सिरे से तैनाती के लिए लॉटरी सिस्टम लागू की। इस प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लिपिक के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैनुआ के वार्ड ब्वॉय रणजीत कुमार व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरी बखरिया के वार्ड ब्वॉय सुभाष चन्द्र दोषी पाए गए थे। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भी केस दर्ज
पुलिस ने रिश्वत लेने और रिश्वत देने के मामले में शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इनमें नवनियुक्त संविदा कर्मी शिखा निवासी नवीनगर सहारनपुर, सोनी यादव निवासी बर्डपुर नंबर-10 ठकुरापुर, धीरेश कुमार निवासी मउतालकुकु रौली जिला एटा, संध्या साहू निवासी तालबहेत ललितपुर, श्वाति शर्मा निवासी खासपुर खखोदा मेरठ, सुरभि सक्सेना गंगापुर निकट शिवमंदिर, रामपुर, अनुपम यादव निवासी दुल्हा जिला फिरोजाबाद, संगीता निवासी नई बस्ती जिला आजमगढ़, खुशबू निवासी मोहाना थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर शामिल हैं। इन लोगों पर मनचाही तैनाती के लिए लिपिक को रकम देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed