फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला, तनाव

प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला, तनाव

Wed, 05 Jun 2019 11:25 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला, तनाव
पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर हटवा पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बुधवार की सुबह प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, तहरीर पर छह नामजद समेत तीन अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के हटवा गांव में सुबह बच्चे गांव के पूरब दिशा में खेल रहे थे। इस दौरान गांव के पूरब दक्षिण खड़ंजा पर कुत्तों के झुंड में एक गोवंशीय पशु का खून से लथपथ कान व एक प्रतिबंधित पशु का सींग सहित सिर लिए आया जिसे देख बच्चे घबरा गए और शोर करने लगे। बच्चों की शोर सुनकर जुटे गांववालों ने इसकी सूचना इटवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी, तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पाए गए प्रतिबंधित पशु के अवशेष को जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस भ्रमण कर रही है। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव ने बताया कि स्थानीय निवासी देवकी राम की तहरीर पर छह नामजद समेत तीन अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed