{"_id":"5cf6a7debdec22077f3aec00","slug":"155966869814-siddharthnagar-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर बदमाशों ने फेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर बदमाशों ने फेका
Tue, 04 Jun 2019 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। क्षेत्र में सोमवार देर शाम बदमाशों ने शोहरतगढ़ टैक्सी स्टैंड के पास से एक किशोर से पूछताछ की। उसके बाद बदमाशों ने घर पहुंचाने के बहाने किशोर को बाइक पर बैठाया और महथा गांव के तिराहे के पास चलती बाइक से नीचे फेंक दिया। घटना में किशोर को चोट आई है। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित के पिता ने मंगलवार को मामले की शिकायत शोहरतगढ़ थाना पुलिस से की है।
क्षेत्र के कोमर गांव के चंद्रशेखर चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बेटा राम आशीष चौहान (16) शोहरतगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। सोमवार को करीब पौने आठ बजे शोहरतगढ़-बढ़नी नेशनल हाईवे पर टैक्सी स्टैंड के पास साधन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक से दो अज्ञात युवक बेटे के पास आकर नेपाल बॉर्डर का रास्ता पूछने लगे। इसके बाद बेटे को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक उसके के साथ बदसलूकी करने लगा। महथा गांव के तिराहे के पास आशीष को चलती बाइक से नीचे फेंक कर चले गए। किसी तरह बेटे ने फोन पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। जहां पर इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित बालक से पूछताछ में बाइक का नंबर पता चला है। मामले की जांच की जा रही है।