फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाइक से गिरकर ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत

बाइक से गिरकर ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत

Thu, 30 May 2019 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाइक से गिरकर ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत
शोहरतगढ़ क्षेत्र के जुडीकुइयां में बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जुड़ीकुईयां गांव के पास गुरुवार सुबह बाइक पर बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति सुरक्षित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी अनिरुद्ध यादव अपनी पत्नी अमलावती के साथ (50) बाइक से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बभनी बाजार गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान जुड़ीकुईयां गांव के समीप बने प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर बालू गिरा होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई और पीछे बैठी अमलावती अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे अमलावती की मौत हो गई। सूचना पर हलका दरोगा अनुज कुमार यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नौ बच्चों के सिर से उठा मां का छांव
अमलावती की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों का घर तांता लगा हुआ है। अमलावती के 9 बच्चे है। इसमें सात लड़की व दो लड़के हैं। वह अपने तीन लड़की मीना, पूनम, किरन की हाथ पीले कर चुकी थी। शेष सुमन (18), नीलम (17),नीलू (15), दिब्या (13), अमित (19), विवेक(18) की शादी अभी नहीं हो पाई है। सुमन मां की मौत की खबर सुनने के बाद रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed