फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिस लांइस में इंस्पेक्टर की बंद कमरे में मिली लाश ..-Gorakhpur City

पुलिस लांइस में इंस्पेक्टर की बंद कमरे में मिली लाश ..-Gorakhpur City

Wed, 29 May 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लांइस में इंस्पेक्टर की बंद कमरे में मिली लाश ..-Gorakhpur City
फोटो- 66, 67,68
विज्ञापन


शव चार से पांच दिन पुरानी होने की कही जा रही बात
मौजूदा समय में साइबर सेल के प्रभारी के तौर पर थी तैनाती
देवरिया के भाटपाररानी के रहने वाले थे इंस्पेक्टर पकंज शाही

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। साइबर सेल के प्रभारी के तौर पर जिले में तैनात इंस्पेक्टर पकंज कुमार शाही की लाश मंगलवार रात पुलिस लाइंस के बंद कमरे में मिली। सूचना पर रात नौ बजे एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह और सीओ लाइंस सुनील सिंह पहुंचे। एसपी ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है।
पंकज कुमार शाही (45) पुत्र कृपा शंकर शाही निवासी पकड़ी बाबू थाना भाटपाररानी जिला देवरिया 2001 बैच के दरोगा थे। इंस्पेक्टर के पद पर एक मार्च 2018 को प्रमोशन मिला था। 30 मई 2018 को जिले में स्थानांतरण होकर आए थे। इसके बाद से वह कभी साइबर सेल के प्रभारी तो कभी स्वाट टीम के प्रभारी के तौर पर काम काज देखते थे। मौजूदा समय में साइबर सेल के प्रभारी के तौर पर उनकी तैनाती थी। 22 मई को वह पुलिस लाइंस में देखे गए थे। इसके बाद से वह पुलिस लाइंस में नहीं दिख रहे थे। इस बीच पुलिस लाइंस के कमरा नंबर 19 से जब पुलिसकर्मियों को दुर्गंध आने लगी तो इसकी सूचना उन्होंने आलाधिकारियों को दी। इसके बाद कमरे को जब तोड़ा गया तो पंकज शाही का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पंकज मौजूदा समय में गोरखपुर के शाहपुर में रहते थे। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


किसी ने नहीं ली खोज खबर
सर्विलांस सेल प्रभारी का बिना छुट्टी लिए पिछले कई दिनों से दफ्तर न आना पंकज की मौत को संदिग्ध बना रहा है। आखिर अफसरों ने उनकी खैर खबर क्यों नहीं ली। जबकि वे सर्विलांस सेल जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रभारी थे। यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed