फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाए लाखों के सामान

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाए लाखों के सामान

Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाए लाखों के सामान
चेतिया चौकी के मालीजोत गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। क्षेत्र के मालीजोत गांव में सोमवार रात चोर एक घर में छत के रास्ते घुसकर लाखों का सामान उड़ा ले गए। चोरी की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मालीजोत गांव निवासी बलराम त्रिपाठी पेशे से पत्रकार हैं। सोमवार रात परिवार के साथ सोए थे। देर रात चोर घर में घुस गए। इसके बाद घर में रह रहे तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाया। घर में रखे 8 हजार 800 रुपये नकदी व लगभग एक लाख के आभूषण उठा ले गए। लोगों को मामले की जानकारी सुबह जागने पर हुई। लोगों ने देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ है। बलराम ने बताया कि एक ही घर में तीन भाई चंद्रधर त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी और उनका स्वयं का परिवार रहता है। चोर बलराम त्रिपाठी की सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, सोने का एक जोड़ी झुमकी, सोने का एक पायजेब व 8 हजार रुपये नकदी व चन्द्रधर त्रिपाठी का दो सोने का मंगलसूत्र, सोने का एक चेन, कान का दो झाला और 3 पायल आदि उठा ले गए। अरविंद त्रिपाठी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है, लेकिन उनके घर में कोई मौजूद नहीं है। चेतिया चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर मौके पर टीम गई थी। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed