{"_id":"5ceabedcbdec22073e117f8f","slug":"155888820518-siddharthnagar-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिया के नीचे मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
लमुईया ताल गांव के सिवान में पुलिया के नीचे रविवार को एक शख्स की लाश मिली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा। लमुईया ताल गांव के सिवान में पुलिया के नीचे रविवार को एक शख्स की लाश मिली। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गले पर कटने और चेहरे को जलाने की कोशिश के कारण लोग हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
उसका- पेड़ारी मार्ग पर स्थित लमुईताल गांव के सिवान में बने एक पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की लाश देखी। चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। गले में काले धब्बे जैसे कटे के निशान थे। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति देख लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। सूचना पर एसओ खेसरहा विजय कुमार दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ का कहना है कि पंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।