फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   झोपड़ी में लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला

झोपड़ी में लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला

Wed, 08 May 2019 11:38 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला
death
सिद्धार्थनगर/गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के धसिया गांव में खेत में बनी झोपड़ी में मंगलवार रात आग लग गई। आग से झोपड़ी में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धसिया गांव निवासी खेलावन(70) गांव के बाहर खेत में सब्जी लगाकर जीविकोपार्जन करते थे। खेत में ही सब्जी की रखवाली करने के लिए उन्होंने फूस की झोपड़ी डाल रखी थी। इसी में रात में वह सोते भी थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह खेलावन खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो गए थे। देर रात झोपड़ी में आग लग गई आग देख जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो झोपड़ी लगभग जल चुकी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को बुझाई। तब तक खेलावन की मौत हो चुकी थी। चौकीदार की सूचना पर सुबह घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग कैसे लगी इसके बारे में पता नहीं चल सका है। एसओ विनोद कुमार राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed