फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा नेता को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

सपा नेता को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता को धमकी देने के मामले में केस दर्ज
सपा नेता को धमकी देने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू
सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव को फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव को रविवार की शाम उनके तीन अलग-अलग नंबर पर फोन करके किसी ने जान से मार देने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले ने यहां तक कह दिया था कि आज रात किसी तरह से सो लो कल जान से मार देंगे। धमकी मिलने के बाद हड़बड़ाए सपा नेता ने रविवार की शाम को ही डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। मिली तहरीर के आधार पर सोमवार को डुमरियागंज पुलिस ने धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed