फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth died

ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Fri, 11 Jan 2019 10:34 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
youth died
बांसी। एनएच-230 पर तिलौली के निकट शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक बाइक को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवार साथी सुरक्षित है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के रवली गांव निवासी युवक राहुल सिंह (25) पुत्र तेज बहादुर सिंह बिजली का मीटर लगाने वाली कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि कंपनी का काम बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा गांव में चल रहा था। राहुल सिंह बाइक से तेलौरा गांव से निकलकर बस्ती जा रहा था। जैसे ही तिलौली के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका साथी मुश्ताक अली सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed