फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मजदूरों-महिलाओं से हो रही पूछताछ

मजदूरों-महिलाओं से हो रही पूछताछ

Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों-महिलाओं से हो रही पूछताछ
AK-47
इटवा। गुम होने के 24 दिन बाद भी एके-47 रायफल का पता अब तक नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ ने मजदूरों और बढ़नी की महिला से पूछताछ की। बावजूद इसके कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


इटवा थाने में तीन फरवरी एके 47 गुम हुई थी। घटना के दूसरे दिन एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह व आईजी आशुतोष कुमार ने दौरा कर टीमों को जांच के लिए लगाया। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी और एसटीएफ की टीम भी लगी हुई हैं। 24 दिनों में पुलिस-एसटीएफ की टीम 12 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी क्रम में कस्बे में काम कर रहे कुछ बाहरी मजदूरों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की गई। टीम उनके गांवों तक गई और उनकी कुंडली भी खंगाली गई। थाने पर कभी कभार भोजन बनाने वाले और हमेशा थाने पर मौजूदगी दर्ज कराने वाले युवक से, मंगलवार को इसी युवक की रिश्ते की बहन और बढ़नी की एक महिला से पूछताछ की गई। बावजूद इसके नतीजा शून्य है। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की टीमें जांच कर रहीं हैं। जल्द की राइफल ढूंढ ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed