फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्रतिमा विसर्जन में मारपीट में एक युवक जख्मी

प्रतिमा विसर्जन में मारपीट में एक युवक जख्मी

Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में मारपीट में एक युवक जख्मी
फोटो-67
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन में मारपीट, युवक जख्मी
शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डोला के नंबर के लिए हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ समेत गड़ाकुल व नीबी-दोहनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर शनिवार रात को निकली झांकी में डोला के नंबर को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में नगर के शास्त्रीनगर निवासी दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।
शनिवार की रात करीब पौने तीन बजे सरकारी अस्पताल के पास नगर की दुर्गा प्रतिमा पहुंचते ही डोला के नंबर को लेकर गड़ाकुल और नगर के दुर्गा पूजा पंडाल समिति के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाया। कुछ ही देर बाद सरकारी अस्पताल के मंडप के लोग पांच लोगों को अपने साथ लेकर शास्त्रीनगर निवासी दीपक पर हमला बोल दिया। जब तक लोग मौके की नजाकत को समझ पाते, तब तक उपद्रवी तत्व दीपक को लहूलुहान कर मौके से गायब हो गए। घायल को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉॅ. एसके पटेल के मुताबिक घायल दीपक की स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में घायल दीपक के पिता रामदेव ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता रामदेव ने यह भी लिखा है कि इस घटना से पूरा नगर सकते में है। एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना में संलिप्त वांछित तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण माहौल में देवी प्रतिमा का विसर्जन संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


डोला के नंबर के विवाद में बाइक तोड़ी
शोहरतगढ़। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार को निकले माता दुर्गा की झांकी में डोला के नंबर को लेकर शोहरतगढ़ व गड़ाकुल के बीच दो लोगों में नोकझोंक हो गई। लोगों ने मामले को शांत करवाया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार सुबह में गड़ाकुल के कुछ लोगों ने नगर निवासी प्रदीप अग्रहरि की बाइक को तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने बाइक तोड़ने वाले लोगों को पकड़कर थाने ले आई। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप अग्रहरि ने थाने में पहुंच कर बाइक तोड़ने वाले बच्चों को माफ करते हुए सुलह-समझौता कर लिया। एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि गड़ाकुल के बिट्टू ने नगर निवासी प्रदीप के बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दोनों के बीच समझौता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed