{"_id":"5bb64ba9867a55290a5e5388","slug":"141538673577-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो की मौत, एक जख्मी
siddharthnagar
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/ गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित बरगदवा चौराहे के पास के बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी तनवीर उर्फ (21) सोनू पुत्र हामिद रजा और गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी उस्मान गनी (20) पुत्र अब्दुल गनी बुधवार को एक साथ बाइक से क्षेत्र के बरांव गांव में चल रहे उर्स का मेला देखने गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों घर वापस लौट रहे थे, अभी बांसी- इटवा मार्ग पर स्थित बरगदवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार इटवा थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव निवासी राहुल (25) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ये सभी घटना स्थल पर पड़े हुए मिले थे। भोर में किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलावस्था में राहुल को इटवा सीएचसी पहुुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा अवध नरायन यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिले तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।