फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   eight lakh jewellery found ,two arrest

आठ लाख का आभूषण बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 18 Jan 2019 10:34 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
eight lakh jewellery found ,two  arrest
प्रेसवार्ता के माध्यम से एसपी ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। स्वाट व सदर पुलिस की टीम ने दो जनवरी को स्वर्ण व्यवसायी यहां हुई चोरी का पर्दाफाश शुक्रवार को कर दिया। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आठ लाख के आभूषण भी बरामद कर लिए। इसके पास से एक चोरी की बाइक व तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को को जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के एक और शख्स की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि दो जनवरी की रात नगर से सटे हुसैनगंज में एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। इसके पर्दाफाश के लिए स्वाट टीम व सदर पुलिस को लगाया गया था। शुक्रवार की भोर में स्वाट प्रभारी पंकज शाही को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर क्षेत्र के पायलब्रिज के पास मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सदर रामदरश आर्य व सहित स्वाट टीम बताए स्थान पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ पकड़े बदमाशों की पहचान रिंकू उर्फ छोटले, कल्लू उर्फ दिनेश साहनी निवासी महली थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। इनके पास से एक तमंचा, चोरी की बाइक और स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई चोरी आभूषण बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी एसपी ने दिया। टीम में निरीक्षक रामदरश आर्य, स्वाट प्रभारी पंकज शाही, दीपक कुमार दुबे, सिपाही गट्टू पांडेय, अश्वनी राय, अवनीश सिंह, दीपक गोविंद राव, दिलीप कुमार द्विवेदी, विवेक मिश्र, कृष्णानंद तिवारी, रामेश्वर पांडेय, अजय राणा शामिल रहे।
विज्ञापन


हरियाणा का है गिरोह का एक सदस्य
पुलिस के मुताबिक गिरोह का फरार सदस्य सदस्य हरियाणा का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश पहले रेकी करते थे। इसके बाद तीसरे साथी को सूचना देते थे। हरियाणा से उसके आने के बाद एक साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद आभूषण
पुलिस ने चोरी का 55 जोड़ी पायल, 408 बिछिया, 84 चांदी के अंगूठी, एक चांदी का हसुली, चार चांदी का मूर्ति, छह चांदी के नए व पुराने सिक्के, चांदी के तीन कड़े, 11 ताबीज सहित अन्य चांदी के सामान। इसके अलावा सोनू के 62 नोजपिन, एक हार, एक मंगलसूत्र, तीन झुमकी, तीन अंगूठी, टप्स तीन जोड़ी, एक लॉकेट, कान की बाली दो जोड़ी, नौ मांग के टीके सहित कुल आठ लाख रुपये का आभूषण बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed