फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गोबर रखने पर विवाद, छह घायल

गोबर रखने पर विवाद, छह घायल

Fri, 06 Jul 2018 11:07 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 06 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोबर रखने पर विवाद, छह घायल
घ्ाायल। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात के पंडितपुर गांव में शुक्रवार शाम गांव के खलिहान में गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पंडितपुर गांव निवासी राजेंद्र मिश्र का गांव के बाहर खलिहान है। उसी खलिहान में एक अन्य व्यक्ति का भी कब्जा है। इसमें गोबर रखने को लेकर विवाद हो गया। मामले में गोलबंद होकर दूसरे पक्ष ने राजेंद्र मिश्र के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की। मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कपिलवस्तु थाने की पुलिस पहुंच गई और घायलों को बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित राजेंद्र मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ कपिलवस्तु संजय दुबे का कहना है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स भेजकर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया था। कुल छह लोग घायल हुए है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मारपीट में यह लोग हुए घायल
मारपीट घटना में राजेंद्र मिश्र (65), सुभावती (60) पत्नी रामचंद्र, इंदू(58) पत्नी राजेंद्र, सीमा(24) पुत्री राजेंद्र, शारदा (23) पुत्री राजेंद्र, विपिन (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed