{"_id":"5953af2e4f1c1bc3668b45c3","slug":"131498656558-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सड़क हादसा, डुमरियागंज के 4 दोस्तों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में सड़क हादसा, डुमरियागंज के 4 दोस्तों की मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहा निवासी चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में सात अन्य युवक गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवक एक साथ सैर-सपाटे के लिए सोमवार को घर से निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
बेंवा चौराहा गांव निवासी किराना व्यवसायी कन्हैया प्रसाद का बेटा सौरभ उर्फ सीटू (23) अपनी स्कार्पियो से चौराहे के ही अपने दोस्त कय्यूम (21), शादाब (20) के साथ सोमवार की दोपहर काठमांडू के लिए निकले थे। उनके अन्य दोस्त श्यामू उर्फ प्रिंस (20), राहुल (20), विजय (20) केे अलावा गणेश, राहुल बंगाली और रवि भी थे। बढनी पहुंचने के बाद निकाय चुनाव के चलते सीमा सील होने की जानकारी पर सभी ने प्लॉन बदल दिया। गोंडा के रास्ते लखनऊ पहुंचे और वहां से आगरा-मथुरा के लिए रवाना हो गए। इस बारे में किसी ने घर पर कोई सूचना नहीं दी थी। बुधवार की भोर में करीब 2.30 बजे मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सौरभ, राहुल और विजय की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल श्यामू उर्फ प्रिंस सहित अन्य युवकों को आगरा के राधेकृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान श्यामू ने भी दम तोड़ दिया। अन्य सात युवकों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर बेंवा आते ही पूरे चौराहे पर मातमी सन्नाटा पसर गया।
मृतकों की सूची:
1. सौरभ उर्फ सीटू पुत्र कन्हैया प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी बेंवा चौराहा।
2. राहुल पुत्र हनुमंत उम्र 20 वर्ष निवासी बेंवा चौराहा।
3. विजय पुत्र खजांची उम्र 20 वर्ष निवासी बेंवा चौराहा।
4. श्यामू उर्फ प्रिंस पुत्र दुर्गाशंकर उम्र 20 वर्ष, निवासी बेंवा चौराहा।
गंभीर रुप से जख्मी:
1. आनंद पुत्र राजाराम उम्र 21 साल।
2. शादाब पुत्र निजाम उम्र 24 साल।
3. सुहेल पुत्र हिदायत उम्र 23 साल।
4. शेखर पुत्र अज्ञात उम्र 22 साल।
5. गणेश उर्फ पल्लर पुत्र सदई उम्र 22 साल।
6. कय्यूम पुत्र पप्पू 18 साल।
7. रविकुमार पुत्र नंद कुमार 17 साल।
जन प्रतिनिधियों ने जताया शोक
डुमरियागंज। बेंवा चौराहे के नवयुवकों की हादसे में मौत की खबर पाकर लखनऊ में मौजूद विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मथुरा के डीएम और एसपी से बात कर उनके बेहतर इलाज करवाने के साथ ही मृतकों के शवों को समय से पोस्टमार्टम करवाकर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करवाने की बात कही। इसके अलावा सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजू श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, श्यामसुंदर अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ शब्लू अजय पांडेय, आत्माराम पटेल, पूर्व विधायक मलिक कमाल युसुफ आदि ने पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।