फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पेट्रोल पंप के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग

पेट्रोल पंप के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग

Tue, 30 Apr 2019 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग
भड़रिया पेट्रोल पंप शार्ट सर्किट से लगी आग मेें जला इलेक्ट्रिक रूम। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे पर आए दिन शाट सर्किट से लोग परेशान हैं। हाल ही में लोगों के घरों में हाईटेंशन सप्लाई बहाल होने के कारण लाखों के उपकरण जल गए थे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

भड़रिया चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर बिजली आपूर्ति देने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस बीच अचानक ट्रांसफार्मर में 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई उतर गई। इसके कारण जनरेटर रूम में लगे मीटर, इलेक्ट्रिक बोर्ड अचानक जलने लगे। कमरे में सो रहे स्टाफ के मोबाइल चार्जर तेज आवाज से ब्लास्ट हो गया। कर्मियों ने बताया कि इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास आग लगी हुई थी। जनरेटर रूम में लगे मीटर और इलेक्ट्रिक बोर्ड भी जल गए। कर्मियों ने किसी तरह खानतारा सबस्टेशन पर फोन किया। लेकिन आधे घंटे तक किसी ने फोन नहीं उठाया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना सब स्टेशन के जेई अजीत सिंह को दी। इस पर उन्होंने पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद कराई। लेकिन तब तक उपकरण जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed