{"_id":"6b09b9ead5af7f78a602b2f9","slug":"breach-government-accounts-narnol-news-c-203-1-mgh1006-132162-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी खातों में साइबर ठगों की सेंध, 5 पंचायतों और एक बीडीसी के खाते 1.39 करोड़ उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी खातों में साइबर ठगों की सेंध, 5 पंचायतों और एक बीडीसी के खाते 1.39 करोड़ उड़ाए
विज्ञापन
फोटो संख्या:71-खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। पंचायती राज संस्थाओं के बैंक खातों तक अब साइबर ठगों के हाथ पहुंच गए हैं। प्रदेश की अन्य पंचायतों के बाद अब महेंद्रगढ़ खंड की चार ग्राम पंचायतों और सतनाली खंड की एक पंचायत व बीडीसी के खाते से भी पैसे निकालने का मामला सामने आया है।
फिलहाल पांच ग्राम पंचायतों और एक बीडीसी के खाते से कुल 1.39 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। मामले सामने आने के बाद खंड विकास एवं पंचायत विभाग ने संबंधित पंचायतों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। यह सेंध 11 से 15 नवंबर के बीच में हुई हैं।
बैंकों से खातों का रिकॉर्ड और लेनदेन का ब्योरा मांगा गया है। जमा राशि, निकासी और ट्रांजेक्शन की पड़ताल हो रही है, ताकि पता चल सके कि किस पंचायत से कितनी रकम निकली और कुल कितनी पंचायतें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
किस पंचायत से कितनी रकम गायब
पाली: सरपंच देशराज फौजी के अनुसार खाते से 76.51 लाख रुपये गायब हैं।
नांगल सिरोही: सरपंच गोकलचंद ने बताया कि करीब 38 लाख रुपये निकले हैं।
खेड़ा: खाते से करीब छह लाख रुपये गायब होने की जानकारी है।
खुडाना: सरपंच प्रतिनिधि नरेश सिंह तंवर के मुताबिक जांच कराने पर करीब पांच लाख रुपये कम मिले।
सतनाली पंचायत से 10 लाख गायब
सतनाली पंचायत की मनीषा गोठवाल ने बताया कि खाते से करीब 10 लाख रुपये गायब हुए हैं। पांच-पांच लाख रुपये की दो किश्तें 11 और 15 तारीख को कटी हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। उनके अनुसार समाचार प्रकाशित होने के बाद खाते की जांच करवाई गई, तब राशि गायब होने का पता चला।
बीडीसी चेयरपर्सन के खाते से भी निकले 1.70 लाख
सतनाली खंड के पंचायत प्रतिनिधि अनिल ने बताया कि बीडीसी चेयरपर्सन मोनिका के खाते से भी करीब 1.70 लाख रुपये गायब हुए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद पंचायत प्रतिनिधि अपने बैंक खातों और लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं।
वर्जन
विभाग ग्राम पंचायतों के खातों की जांच करवा रहा है और बैंकों से जानकारी मांगी गई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि कितनी पंचायतों के खातों से राशि गायब हुई है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।-मनोज कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, महेंद्रगढ़
वर्जन
पंचकुला साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है। अगर किसी और पंचायत के खाते से भी ऐसी ठगी होती है, तो वह मेल या ऑफलाइन शिकायत दे सकती है।-संदीप, साइबर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़