फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नदी में डूबे युवक की मिली लाश

नदी में डूबे युवक की मिली लाश

Thu, 20 Sep 2018 10:25 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 20 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबे युवक की मिली लाश
बांसी क्षेत्र में मृतक के घर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बांसी। मंगलवार रात करीब दो बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबे दीपक वर्मा(21) का शव 32 घंटे बाद गुलहरिया राजा गांव के पास नदी में मिला। शव के मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच गुस्साए लोग शव सड़क पर रखकर जाम करने जा ही रहे थे कि पुलिस हल्का बल प्रयोग कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोर और बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से 26वीं वाहिनी पीएसी की टीम शव को नदी में तलाश रही थी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र के गुलहरिया राजा गांव के पास नदी में शव को तैरते देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह सोनखर निवासी मुरारी यादव, पूर्व सभासद संजय रावत आदि के साथ ग्राम गुलहरिया राजा पहुंचे और स्थानीय लोगाें की मदद से शव को बाहर निकालवाया। जानकारी मिलते ही लोग जुटने लगे। कुछ लोगों की मांग पर शव को बांसी परिजनों को दिखाने के लिए ले जाया गया तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


नगरपालिका के प्रति जताया आक्रोश
शव के नगर में स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर पहुंचने के बाद मृतक के साथियों सहित कुछ लोगों ने पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इन लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम लगाने की कोशिश् भी की। इनका कहना था नपा प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है। यदि नपा प्रशासन ने बैरिकेटिंग व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की होती तो यह घटना नहीं घटती। लोगों ने ईओ सहित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो-रो कर बुरा हाल
बांसी। मां बहन व भाई का बुधवार से ही रो रो कर बुरा हाल है। वे घटना के लिए ईश्वर को कोस रहे है। मां मंजू देवी बड़ी बेटी के पास बड़हलगंज में थी। सूचना मिलने के बाद वह बांसी पहुंची और तभी से उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वह रोते बिलखते बेहोश हो जा रही हैं। ऐसा ही हाल बहन प्रीति व भाई प्रिंस का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed