{"_id":"5b92ae31867a5501332a5262","slug":"121536339505-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में युवक को पोल से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम-प्रसंग में युवक को पोल से बांधकर पीटा
siddharthnagar
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग में ग्रामीणों ने एक युवक को बिजली के पोल में बांधकर पीटा। ग्रामीणों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ग्रामीण एक महिला की भी पिटाई करते दिख रहे हैं। वे महिला को गाली भी दे रहे हैं।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक रात के समय महिला से मिलने आया था। तभी ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर बिजली के पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों ने महिला को भी पीटा।
गांव के कुछ लोगों ने युवक और महिला की पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों ने युवक को मरा हुआ समझ कर छोड़ दिया। मामला शांत होने पर पुलिस युवक को थाने ले आई और रात में ही उसका इलाज कराया। थानाध्यक्ष हरेंद्र पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।