फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘भाजपा नेता ने मारने की नीयत से की थी फायरिंग’

‘भाजपा नेता ने मारने की नीयत से की थी फायरिंग’

Fri, 06 Jul 2018 11:18 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 06 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
‘भाजपा नेता ने मारने की नीयत से की थी फायरिंग’
firing - फोटो : Demo photo
सिद्धार्थनगर। भाजपा नेता पर हमले के आरोपी युवकों में से एक ने भाजपा नेता पर ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है। उसने भाजपा नेता से जान से खतरा बताया है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के महदेवा कुर्मी गांव निवासी दयानंद यादव ने कहा है कि पांच जुलाई को मुख्यालय जा रहे थे। मेरे साथ में कुछ साथी भी थे। वे लोग अभी सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा था कि भाजपा नेता पीछे से आए और जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर से फायरिंग करने लगे। वह किसी तरह भागकर जान बचाकर भागे। इससे एक दिन पहले गाड़ी पार्क करने को लेकर नेता के लोगों ने मारपीट की थी। इसमें छह लोग चोटिल हुए थे। इस घटना का विडियो भी है। ऐसे में मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामदरस आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मेरे ऊपर लगाया गया हमले का आरोप गलत है। एक विधायक के कहने पर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस साजिश में पुलिस के लोग भी शामिल हैं। वह मुझे विवादित करार देकर रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की साजिश रच रहे हैं। जिससे वह मेरे ऊपर हमला कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश यादव, जिलामंत्री भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed