फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   निशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए भी ली गई रकम

निशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए भी ली गई रकम

Fri, 06 Jul 2018 11:02 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 06 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए भी ली गई रकम
investigation
सिद्धार्थनगर। अंधेरे में बसर करने वाले गरीबों के घरों को रोशन करने वाली सौभाग्य योजना जांच के घेरे में आ गई है। कनेक्शन के एवज मेें रुपये लेने का मामला सामने आने के बाद शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। एंटी करप्शन टीम के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। टीम कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों से वार्ता कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। शासन को रिपोर्ट जाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। माना जा रहा है कि अगर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई तो कई लोग जांच के घेरे में फंसेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अंधेरे में जीवन गुजार रहे बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ समय बाद यह बात सामने आई कि निशुल्क कनेक्शन होने के बाद भी रकम ली जा रही है। मामला शासन तक पहुंचा तो शासन ने एंटी करप्शन टीम को जांच का जिम्मा सौंपा। इस संबंध में एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने बताया कि टीम का पूरा सहयोग जांच में किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले मेें बांटे गए हैं नौ हजार कनेक्शन
अधिशाषी अभियंता पीएन प्रसाद ने बताया कि जिले में सौभाग्य योजना के तहत नौ हजार परिवारों को कनेक्शन बांटे गए हैं। जांच टीम के सूत्रों की माने तो लाभार्थियों की सूची के माध्यम से सीधे संपर्क कर बयान लिया जा रहे हैं। इसमें पूछा जा रहा है कि कितनी रकम ली गई। कौन- कौने से दस्तावेज जमा कराए गए। अब तक कनेक्शन का पेपर मिला या नहीं। गौरतलब है कि योजना के तहत लाभार्थी को निशुल्क कनेक्शन के साथ उसके घर पर बिजली का मीटर लगाने तक का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed