{"_id":"5b2bdcff4f1c1bfa6e8b925e","slug":"11529601279-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो सगे भाई भिड़े, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो सगे भाई भिड़े, चार जख्मी
siddharthnagar
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत मेें सब्जी की बुआई को लेकर दो सगे भाइयों के बीच धारदार हथियार व लाठी-डंडे के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में एक ही पक्ष के दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी रमई प्रसाद (60) गांव के बाहर बाग के एक खेत में सब्जी की बुआई हुई थी। रमई प्रसाद के मुताबिक खेत का बंटवारा नहीं हुआ था। उसी को लेकर भाई से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रमई सब्जी की खेत में गए और किसी बात पर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले। इसमें रमई की पत्नी माधुरी (55) दिनेश कुमार (25), माया (26) पत्नी शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करवाया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रमई की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया और मेडिकल करवाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।