{"_id":"59610e0b4f1c1b521b8b469c","slug":"11499532811-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध हालत में छत की कुंडी में फंदे से लटकती हुई विवाहिता की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की देर शाम तक मायके वालों की तरफ से पुलिस को कोई तरहीर नहीं मिली थी।
उसका बाजार थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी चंद्रिका ने अपनी पुत्र पुष्पा (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व जोगिया कोतवाली क्षेत्र केे हरैया गांव निवासी रामभवन के साथ की थी। गौना के बाद दूसरी बार वह 15 दिन पूर्व ससुराल आई थी। शुक्रवार की शाम छत की कुंडी में फंदे से लटककर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पति व परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए थे। वे लोग घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो फंदे पर पुष्पा की लाश लटक रही थी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मिलकर दरवाजा खोला और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता भी मौके पर पहुंचे थे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।