फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused arrested for stealing a mobile phone and siphoning

Dehradun News: मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख, गहने और बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 18 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing a mobile phone and siphoning
- फोनपे के जरिये निकाली रकम, सहसपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर में एक युवक ने मोबाइल चोरी कर उसके जरिये बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने रकम से गहने और बाइक खरीद ली। पुलिस ने आरोपी शंकरपुर के हाल निवासी शाहरून (मूल निवासी उत्तर प्रदेश जिले के बरेली रम्पुरा माफी) को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल, नकदी, गहने और बाइक बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार, शंकरपुर निवासी अनुराधा ने 15 अक्तूबर को शिकायत दी कि 29 सितंबर को उनका मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने निगरानी तंत्र और सुरागरसी की मदद से 17 अक्तूबर को रामपुर पुल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल का पासवर्ड खोलकर उसमें चल रहे फोनपे के जरिये करीब डेढ़ लाख रुपये निकाले। रकम से बाइक और गहने खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से मोबाइल, 40 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी पाजेब, एक नाक की कील, एक अंगूठी और बाइक बरामद की है। बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में संबंधी धाराओं को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed